लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का किया जाएगा पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:55 IST

Open in App

अमरावती, 27 दिसम्बर आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में सोमवार को कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

आंध्रप्रदेश उन चार राज्यों में से एक है जिसे केंद्र द्वारा 28 दिसम्बर को कोविड-19 टीकाकारण के पूर्वाभ्यास के लिए चुना गया है।

स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर के अनुसार राज्य सरकार ने कृष्णा जिले को पूर्वाभ्यास के लिए चुना है जहां पांच स्थलों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

भास्कार ने कहा, ‘‘पूर्वाभ्यास का उद्देश्य राज्य में कोविड-19 टीकाकरण के लिए नियोजित परिचालन और निर्धारित तंत्र का परीक्षण करना है। यह किसी भी कमी या अड़चनों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा, ताकि वास्तविक अभियान शुरू होने से पहले उन्हें दूर किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि इसका उपयोग एक इलेक्ट्रॉनिक एप्लिकेशन ‘को-विन’ द्वारा समर्थित निर्दिष्ट समूहों द्वारा पूर्व-चिन्हित लाभार्थियों के टीकाकरण करने की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास के बाद, हम राज्य कार्यबल के लिए एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जो प्रतिपुष्टि की समीक्षा करेगा और आगे की कार्रवाइयों को लेकर हमारा मार्गदर्शन करेगा।

आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को भी सौंपी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू