लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू, महिला सफाई कर्मियों को लगाए गए टीके

By भाषा | Updated: January 16, 2021 14:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 जनवरी तेलंगाना में भी शनिवार को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू हो गया और इसके प्रथम चरण के तहत हैदराबाद में महिला सफाईकर्मियों को कोविड-19 के टीकों की खुराक दी गई।

केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्र ने यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में टीकाकरण अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की।

देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद गांधी अस्पताल में महिला सफाई कर्मियों ने खुशी-खुशी टीका लगवाया।

इसके साथ ही, राज्य के अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया, जहां राज्य के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में टीके लगाए गए।

राजेन्द्रन ने कहा कि शनिवार को राज्य के 114 केन्द्रों में टीकाकरण शुरू हो गया। प्रत्येक केन्द्र पर दिनभर में 30 लोगों को टीक लगाया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह