लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 81 स्थानों पर कल कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 81 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां हैं और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में एक सादे समारोह में एलएनजेपी अस्पताल से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।

81 स्थलों में केंद्र सरकार के छह अस्पताल-- एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, कलावती शरण बाल चिकित्सालय और दो ईएसआई अस्पताल शामिल हैं।

शेष 75 केंद्र दिल्ली के 11 जिलों में हैं जिनमें एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, डीडीयू अस्पताल के अलावा मैक्स अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और सर गंगाराम अस्पताल जैसे निजी चिकित्सा संस्थान भी शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ऑक्सफोर्ड का कोविड-19 टीका कोविशील्ड 75 केंद्रों पर लगाया जाएगा जबकि भारत बायोटेक का कोवैक्सीन शेष छह केंद्रों पर लगाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और राष्ट्रीय राजधानी में हर तय दिन को 8000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महानगर सरकार को अभी तक केंद्र से 2.74 लाख टीके की खुराक मिली है जो 1.2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति को दो डोज दिया जाएगा और केंद्र ने भंडार में दस फीसदी अधिक टीका दिया है ताकि टीके के शीशी के टूटने जैसी किसी दुर्घटना की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। दिल्ली में कुल 2.4 लाख स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके के लिए पंजीकरण कराया है और अधिक खुराक के जल्द आने की संभावना है।’’

टीका हफ्ते के चार दिनों -- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर दिन एक स्थान पर सौ लोगों को टीका दिया जाएगा और उम्मीद जताई कि दिल्ली एवं देश के लोगों को वायरस से जल्द मुक्ति मिलेगी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 6.31 लाख मामले सामने आए और 10,722 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6,17,930 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

महानगर सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली के लोगों को नि:शुल्क टीका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं