लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेजी से चल रहा है सफलापूर्वक कोविड-19 टीकाकरण: गोपाल राय

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण ‘तीव्र गति से सफलतापूर्वक’ चल रहा है और दिल्ली सरकार का लक्ष्य अधिकतम लोगों को टीके की खुराक उपलब्ध कराना है।

राय ने कहा कि टीकाकरण ही लोगों की जिदंगी बचाने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा कि चाहे 45 साल से अधिक उम्र के लोग हों या 18-44 साल उम्रवर्ग के लोग, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है।

एक बयान के अनुसार राय ने कहा, ‘‘ इन सभी केंद्रों पर 18-44 साल उम्रवर्ग के लोगों के साथ साथ 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य आने वाले दिनों में यथासंभव अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाना है क्योंकि टीकाकरण ही लोगों की जान बचाने का एकमात्र तरीका है। ’’

बयान के अनुसार राय विजय पार्क के कैंटरबरी पब्लिक स्कूल और बाबरपुर के सुभाष मोहल्ला के उत्तरी घोंडा के सरकारी बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयय समेत कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने कहा कि पहले इन केंद्रों पर 18-44 साल उम्रवर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा था लेकिन अब वहां 45 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे