लाइव न्यूज़ :

पर्यटन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए कोविड-19 टीकाकरण अहम : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पर्यटन क्षेत्र के पटरी पर लौटने के लिए टीकाकरण को अहम बताते हुए सोमवार को कहा कि उनका मंत्रालय कोविड-19 महामारी से प्रभावित इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों से बात कर रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने यहां ‘‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन’’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे।

रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने इसके पटरी पर लौटने और इसकी स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें विदेशी पर्यटकों के लिए पांच लाख मुफ्त वीजा दिया जाना शामिल है।’’

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने इस क्षेत्र के लिए विभिन्न पैकेज और छूट की भी घोषणा की है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के सभी हितधारकों से महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।

रेड्डी ने कहा, “पर्यटन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है और भारत में पहले ही 85 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है।”

उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय देश के दूर-दराज के इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि पर्यटन अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन है और देश में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यहां समुद्र तटों से लेकर रेगिस्तान तक विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में पर्यावरण, अध्यात्म, शिक्षा और मेडिकल पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारत की घरेलू और विदेश नीति ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित पर्यावरण मुहैया कराया है। हमारा लक्ष्य भारत को सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बनाने का होना चाहिए। इसके लिए और ज्यादा मेहनत करने और पर्यटक हितैषी जगह विकसित करने की जरुरत है।’’

बिरला ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूचना-प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने निधि 2.0 (आतिथ्य क्षेत्र का समेकित राष्ट्रीय डेटाबेस) लांच किया और ‘भारत पर्यटन आंकड़े : एक झलक, 2021’ जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह