लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण: हरियाणा ने प्राथमिक समूह में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर हरियाणा सरकार ने कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने पर प्राथमिक समूह की सूची में सांसदों और विधायकों समेत जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का अनुरोध करते हुए केंद्र को पत्र लिखा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज ने यह भी कहा कि राज्य सरकार टीकाकरण के लिए प्राथमिक समूहों का डेटाबेस तथा प्रशीतन श्रृंखला बुनियादी ढांचा तैयार करने एवं टीका लगाने वालों की पहचान एवं प्रशिक्षण की तैयारी कर रही है ।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर जुटे डॉक्टरों, नर्सों और अर्धचिकित्साकर्मियों जैसे लोग टीकाकरण की प्राथमिक सूची में हैं लेकिन हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पत्र लिखकर सिफारिश की है कि अपने काम के दौरान आमजन के संपर्क में आने वालों को भी इस सूची में शामिल किया जाए।

उनसे जब पूछा गया कि क्या सांसदों और विधायकों को भी इस सूची में शामिल करने की सिफारिश की गयी है तो विज ने कहा, ‘‘ इसमें वे सारे जन प्रतिनिधि शामिल हैं जिनपर इस वायरस के संपर्क में आने का जोखिम है। इसमें पुलिस स्थानीय निकायों के स्वच्छता एवं निगम कर्मी, सांसद एवं विधायक तथा अन्य शामिल हैं।’’

पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मालय ने राज्यों से प्राथमिक लोगों की सूची सौंपने को कहा था जिन्हें कोविड-19 का टीका पहले लगना है। प्राथमिक लोग ऐसे लोग है जिनके इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे