लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण: दिल्ली सरकार ने चिकित्सा केन्द्रों से स्वास्थ्य कर्मियों का ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसम्बर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और अन्य केन्द्रों से स्वास्थ्य कर्मियों का ब्यौरा एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार में प्रकाशित एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार यह जानकारी ‘अपलोड’ करने के लिए ‘दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन’ की वेबसाइट पर एक लिंक दिया गया है।

दिल्ली में सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और कई अब भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

नोटिस में कहा गया, ‘‘ दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण शुरू कर दिया है, कई पंजीकृत नर्सिंग होम्स और अस्पताल व कुछ छोटे अपंजीकृत क्लीनिक अपना ब्यौरा दे चुके हैं। ’’

इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार उन सभी शेष स्वास्थ्य केन्द्रों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के नाम मुहैया कराने का आग्रह करती है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, कोरोना वायरस का टीका आने पर उसे एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बांटा जाएगा। टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को 70 हजार से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच के बाद 3,734 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोविड-19 के कुल 5,82,058 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 93 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे