लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण मौत माला : हृदयाघात से हुई मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:55 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ घंटों बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया है कि व्यक्ति की मौत हृदयाघात से हुई है और उसका टीके कोई संबंध नहीं है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश, सतना के रहने वाले समय लाल (49) ने सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में टीका लगवाया। उसे पहले से उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद लाल को कुछ समय के लिए अस्पताल में रखा गया और फिर उसे घर भेज दिया गया। घर जाते वक्त उसे कोई परेशानी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पुनः जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ओहरी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम टीम का विश्लेषण है कि शव का हृदय विच्छेदन के दौरान खाली पाया गया एवं हृदय की निचली एवं पिछली सतह पीली पाई गई प्रथम दृष्टि यह प्रतीत होता है कि हृदयाघात से मृत्यु हुई है।’’

उन्होंने बताया कि शव का बिसरा सुरक्षित रखा गया है और उसे जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डॉक्टर ओहरी ने बताया कि लखनऊ से रिपोर्ट आने का इंतजार है, उसके बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 36 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मार्च में 73,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। हम इस संबंध में किसी भी अफवाह या झूठी सूचना की निंदा करते हैं।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि, वे किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल