लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर उपलब्ध होगा

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यालय ने रविवार को बताया कि जिन लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है वे अब अपने प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर ही व्हाट्सएप से प्राप्त कर सकते हैं।

वर्तमान में लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल पर लॉग-इन कर डाउनलोड करना होता है।

मांडविया के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। अब कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र तीन आसान चरणों में ‘माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क’ से प्राप्त करें। संपर्क नंबर +91 9013151515 को सेव करें। व्हाट्सएप पर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप कर भेजें। ओटीपी प्रविष्ट करें। अपना प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर हासिल करें।’’

रविवार को शाम सात बजे तक जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों को कोविड-19 के कुल 50,68,10,492 टीके लग चुके हैं और इनमें से 55,91,657 खुराक एक दिन में दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल