लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हिमाचल में 17 मई से 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 12:20 IST

Open in App

शिमला, 14 मई हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान 17 मई से शुरू होगा।

विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुन जिंदल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को इस आयु वर्ग के लोगों के लिए पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड टीके की 1,07,620 खुराक मिली है।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को केवल सोमवार और बृहस्पतिवार को टीका लगाया जाएगा और इसके लिए दो दिन पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

जिंदल ने कहा कि राज्य ने इस आयु वर्ग के लिए और टीके मंगाने का ऑर्डर दे दिया है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविन पोर्टल पर 15 मई से निर्धारित समय दिखने लगेगा।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए एचआरटीसी कंडक्टर और चालक, पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मी, कोविड ड्यूटी पर लगे शिक्षक, बैंक और वित्तीय सेवाओं के कर्मी, केमिस्ट, लोक मित्र केंद्र के कर्मी, डब्ल्यूसीडी विभाग के तहत आने वाले बाल देखभाल संस्थान के कर्मचारियों और दवा उद्योग के कर्मचारियों को प्राथमिकता समूह में घोषित किया गया है।

इस बीच, राज्य में 13 मई तक कुल 21,08,857 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 16,89,496 लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है, जबकि 4,19,361 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए