लाइव न्यूज़ :

पहले दिन सफलतापूर्वक चलाया गया कोविड-19 टीकाकरण अभियान :स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी देशभर में शनिवार को 3,351 सत्र स्थलों पर 1.65 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया और अब तक टीका लगाये जाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती किये जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने यह बात कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान के पहले दिन कही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पहले दिन कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुल 3,351 सत्र आयोजित किये गये जहां 1,65,714 लोगों को टीका लगाया गया।’’

अगनानी ने कहा कि टीकाकरण सत्रों को आयोजित करने में 16,755 कर्मी शामिल थे।

जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके लगाये गये वे असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे