लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू, लक्षित लाभार्थियों में से 75 प्रतिशत ने लगवाया टीका

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:05 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और राज्य में 75 प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को दिये गये कोविड-19 के टीकों की ‘‘अपर्याप्त संख्या’’ को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘दृढ़ता के साथ यह महसूस करती है’’ कि राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर राज्य में मुफ्त में टीके की खुराक देने के वास्ते वित्तीय बोझ उठाने के लिए तैयार है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी के अनुसार बंगाल को पहले चरण में 10 लाख से अधिक टीके मिलने थे लेकिन अब तक 6.89 लाख खुराकें मिली है।

पहले दिन राज्यभर में 207 केंद्रों पर लगभग 21,000 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना था, लेकिन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लगभग शाम छह बजे तक 16,500 लोगों ने टीका लगवाया।

अधिकारियों ने बताया कि 25 प्रतिशत लाभार्थी नामित केंद्रों में नहीं आए, क्योंकि वे टीके की प्रभावशीलता के बारे में निश्चित नहीं थे।

उन्होंने बताया कि विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर केवल चार व्यक्तियों ने टीका लगवाने के बाद मामूली बेचैनी की शिकायत की।

एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में ग्रुप डी के कर्मचारी राजा चौधरी को कोविशील्ड की पहली खुराक दी गई।

उन्होंने बताया कि शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम की मौजूदगी में सुबह साढ़े 10 बजे टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos