लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:06 IST

Open in App

ईटानगर, 16 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सक को टीका लगाने से हुई। यह जानकारी एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां दी।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इससे पहले दिन में तवांग में के डी एस जिला अस्पताल में राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (टीआरआईएचएमएस) में प्रसूति और स्त्री रोग की एक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डेका राज्य में पहली कोरोना योद्धा हैं जिन्हें यहां नाहरलागुन में टीका दिया गया।

जब टीकाकरण शुरू हुआ तो गृह मंत्री बमांग फेलिक्स टीआरआईएचएमएस में मौजूद थे।

जम्पा ने कहा कि पहले दिन कुल 900 लोगों को टीका दिया गया। उन्होंने कहा कि नौ स्थलों पर 100-100 व्यक्तियों को टीका दिया गया।

जम्पा ने कहा, ‘‘कोविन पोर्टल में सत्र की योजना के अनुसार, रविवार से टीकाकरण अभियान बाकी जिलों और ब्लॉकों में जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभ्यास की निगरानी के लिए एक डिजिटल मंच कोविन पर कुल 23,505 स्वास्थ्य पेशेवरों की एक सूची अपलोड की गई है जिसमें 3,867 स्वास्थ्य कर्मी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 483 स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर सक्रिय 28,000 कर्मियों ने भी पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र से अब तक कोविशील्ड टीके की कुल 32,000 खुराक मिली है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को टीके आवंटित किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकों के भंडारण के लिए 195 कोल्ड चेन प्वाइंट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह