लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण अभियान: करीब 14 लाख लाभार्थियों को लगे टीके

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी देश में कोविड-19 का टीका लेने वाले लाभार्थियों की संख्या शनिवार को करीब 14 लाख हो गई, जिनमें से 3,47,058 लोगों को पिछले 24 घंटे में टीके लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा 1,84,699 टीके कर्नाटक में लगे हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 1,33,298, ओडिशा में 1,30,007 तथा उत्तर प्रदेश में 1,23,761 टीके लगे हैं।

आंकड़ों के अनुसार टीका लेने वाले लाभार्थियों की संख्या तेलंगाना में 1,10,031, महाराष्ट्र में 74,960, बिहार में 63,620, हरियाणा में 62,142, केरल में 47,293, मध्य प्रदेश में 38,278 है।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,241 सत्रों में 3,47,058 लोगों को टीके लगे हैं। देश भर में अब तक इस तरह के 24,408 सत्रों का आयोजन हुआ है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23 जनवरी, 2021 सुबह आठ बजे तक करीब 14 लाख लाभार्थियों (13,90,592) को टीके लगे हैं।’’

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित इलाजरत लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को देश में 1,85,662 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,85,662 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.74 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया