लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में सफाईकर्मी को टीका देने के साथ हुआ कोविड-19 टीकाकरण का आगाज

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:02 IST

Open in App

लेह, 16 जनवरी लद्दाख में अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मी को कोविड-19 से बचाव का टीका लगाने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई।

उप राज्यपाल आरके माथुर ने शनिवार को लद्दाख में टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद उपराज्यपाल और स्थानीय सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल की उपस्थिति में नयोमा ब्लॉक के स्किडमांग गांव निवासी सफाई कर्मी स्काजांग चोंडोन को यहां के हार्ट फांउडेशन अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया गया।

उपराज्यपाल ने महामारी से निपटने में केंद्र शासित प्रदेश के चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारियों की निस्वार्थ कोशिश एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

उन्होंने लद्दाख में सफलतापूर्वक टीकाकरण की उम्मीद जताई।

माथुर ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने जोर दिया है कि टीका लगने क बाद भी व्यक्ति को कोविड-19 से बचने के नियमों का अनुपालन करना चाहिए और समाज वायरस मुक्त हो सुनिश्चित करने के लिए अनुशासन के बनाए रखना चाहिए।’’

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के टीके को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों में नहीं आए और वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नियामक प्रधिकार द्वारा दिए गए भरोसे पर विश्वास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब