लाइव न्यूज़ :

देशभर में कोविड-19 टीकाकरण 15 करोड़ के आंकड़े के पार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश में कोविड-19 टीके की 15 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक 22,07,065 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 15,00,20,648 खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें 93,67,520 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 61,47,918 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं अग्रिम मोर्चा के 1,23,19,903 कर्मियों को पहली और 66,12,789 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,14,99,834 लाभार्थियों को पहली और 98,92,380 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं 45 से 60 उम्र के 5,10,24,886 लाभार्थियों को पहली और 31,55,418 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में दिए गए कुल टीकों में से 67.18 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में दी गई हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 21 लाख से अधिक खुराकें दी गई हैं।

टीकाकरण अभियान के 103वें दिन (28 अप्रैल) 21,93,281 टीके दिए जा चुके है। कुल 12,82,135 लाभार्थियों को 20,944 सत्रों के माध्यम से पहली खुराक और 9,11,146 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई थी।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में सामने आए नये मामलों में से 72.20 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से आए हैं।

इन 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 63,309 नये मामले सामने आए। इसके बाद कर्नाटक में 39,407 जबकि केरल में 35,013 नये मामले सामने आए हैं।

देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,06,105 मरीज बढ़े हैं।

कुल उपाचाराधीन मरीजों में से 78.26 प्रतिशत मरीज 11 राज्यों में हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और वर्तमान में 1.11 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,645 लोगों की मौत हुई। मौत के इन नये मामलों में 78.71 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,69,507 लोग संक्रमण से उबरे हैं। स्वस्थ होने वाले 78.07 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल