लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण : केंद्र के मुताबिक राज्यों के पास अभी टीके की एक करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें करीब 20 लाख और खुराक मुहैया करा दी जाएंगी।

भारत सरकार अब तक टीके की करीब 16.33 करोड़ खुराक (16,33,85,030) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त उपलब्ध करा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब हुई खुराकों समेत कुल 15,33,56,503 खुराकों का उपभोग हुआ।

मंत्रालय ने कहा, “राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगाने के लिये टीकों की एक करोड़ से ज्यादा खुराक (1,00,28,527) उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों में करीब 20 लाख (19,81,110) खुराक और उपलब्ध कराई जाएंगी।”

कोविड महामारी के खिलाफ जंग में भारत सरकार की पांच सूत्रीय रणनीति में टीकाकरण महत्वपूर्ण हैं। टीकाकरण के अलावा रणनीति में जांच, निगरानी, उपचार और कोविड अनुकूल व्यवहार प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी