लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण : दिल्ली में 1,856 लोगों को लगा दूसरे डोज का टीका

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे दौर में 28 दिन पहले पहला टीका प्राप्त करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में से 1,856 को शनिवार को दूसरी खुराक का टीका लगाया गया।

हालांकि, दूसरी खुराक का टीका लगवाने आने वालों की संख्या सिर्फ 43 प्रतिशत रही।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन शहर के 81 केन्द्रों पर कुल 4,319 (53 प्रतिशत) स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया था, जबकि लक्ष्य 8,117 लोगों के टीकाकरण का था।

डॉक्टरों के अनुसार, एक व्यक्ति को पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुल 13,768 लोगों को टीका लगा जिनमें दूसरे डोज का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘कुल स्वास्थ्यकर्मियों में से 1,856 को दूसरे डोज का जबकि 3,530 को पहले डोज का टीका लगा। 8,382 अन्य कोरोना योद्धाओं को पहले डोज का टीका लगा।’’

शुक्रवार को 257 केन्द्रों पर टीकाकरण हुआ और अनुमानित से करीब 57 प्रतिशत लोग टीका लगवाने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग