लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण: दिल्ली में 15,053 लोगों को टीके लगाए गए; 2,532 लोगों को दूसरी खुराक मिली

By भाषा | Updated: February 17, 2021 00:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली में मंगलवार को 15,000 से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, जिनमें से 2,532 वे थे जिन्हें टीके की दूसरी खुराक मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी के 298 टीकाकरण केंद्रों में 15,053 लोगों को टीके लगाए गए, जो निर्धारित संख्या का लगभग 50 प्रतिशत है।

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान ने पिछले एक सप्ताह में गति पकड़ी है। सोमवार को 2,191 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक मिली, जिन्हें चार सप्ताह पहले पहली खुराक दी गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 15,053 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 3,501 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक मिली और 2,532 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा, मंगलवार को 9,020 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को पहली खुराक दी गई।

उन्होंने कहा,“एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के छह मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां