लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 80,000 से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। शनिवार को 80,000 से अधिक लोगों को टीके लगाए गए, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक संख्या है। टीका लेने वालों में से आधे से अधिक लोग 45-59 आयु वर्ग के हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे तक टीका लगवाने वालों की संख्या 80,797 थी, जिसमें 72,232 लोगों को टीके की पहली खुराक मिली।

साठ वर्ष की आयु वर्ग के 21,432 लोगों और 45-59 वर्ष की आयु वर्ग के 45,787 लोगों को पहली खुराक दी गई।

कुल 8,565 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक मिली।

आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को टीका लगाने वालों में 3,131 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी और 1,882 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। टीकाकरण के बाद इसके प्रभाव का कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया, केवल तीन लोगों ने मामूली दुष्प्रभाव की शिकायत की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सिन की पहली खुराक ली। सिसोदिया ने केंद्र सरकार से इसके लिए उम्र सीमा हटाकर सामूहिक टीकाकरण की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 को हराने के लिए सभी लोगों का टीकाकरण महत्वपूर्ण है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को अच्छी संख्या में कोविड-19 का टीका मिलते ही हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को तीन-चार मई तक टीका लगवा दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां