लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की मृत्युदर सर्वाधिक

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:24 IST

Open in App

देहरादून, 10 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रतिलाख जनसंख्या में 37 मौतों के साथ उत्तराखंड में मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सर्वाधिक है तथा इस मोर्चे पर वह उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बडे़ राज्यों से आगे देश में नौवें स्थान पर है।

एक करोड से कुछ अधिक की जनसंख्या वाले उत्तराखंड में अब तक 3896 मौतें हो चुकी हैं और प्रतिलाख जनसंख्या में हुई मौतों की संख्या के हिसाब से यह अन्य सभी हिमालयी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और सिक्किम से कहीं आगे हैं जहां प्रतिलाख जनसंख्या पर 28 मौतें दर्ज हुई हैं ।

मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, अरूणांचल और मिजोरम जैसे अन्य हिमालयी राज्यों में तो मृत्यु दर काफी कम है । देहरादून स्थित सोशल डेवलपमेंट फार कम्यूनिटीज फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन के कोविड-19 विश्लेषण के अनुसार, मणिपुर में प्रति लाख 18, त्रिपुरा में 11, मेघालय में आठ, नागालैंड में सात, अरूणांचल में चार और मिजोरम में दो कोविड मौतें दर्ज हो रही हैं ।

राष्ट्रीय पैमाने के हिसाब से कोविड के कारण मृत्युदर में उत्तराखंड का स्थान नौवां है जबकि इससे कहीं बडे राज्य जैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान 27 वां और 20 वां है जहां प्रतिलाख क्रमश: आठ और 14 मौतें हो रही हैं ।

विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली, गोआ और पुडुचेरी में प्रतिलाख जनसंख्या पर सर्वाधिक कोविड मौतें हो रही हैं ।

उत्तराखंड में एक दिन में सर्वाधिक मौतें रविवार नौ मई को रिकार्ड हुईं जब राज्य के विभिन्न हिस्सों में 180 लोगों ने महामारी से अपने प्राण गंवा दिए ।

संगठन के प्रमुख अनूप नौटियाल ने कहा, ‘‘हमारे जैसे छोटे राज्य के लिए यह एक विशाल संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित