लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केंद्रीय मंत्री ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 23:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जनवरी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा कोविड-19 को फैलने से रोकने में विफल रही हैं और इसकी बजाय वह फैशन पत्रिकाओं के आवरण पृष्ठ पर जगह पाने में व्यस्त रही हैं।

मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एलडीएफ सरकार महामारी से निपटने में विफल रही है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को स्पष्ट करना चाहिए कि नाकामी के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल अब वह राज्य है जहां एक दिन में सर्वाधिक मामले आ रहे हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को गुमराह किया है और हालात बिगड़े हैं। पांच जिलों में हालात बदतर हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कोविड-19 की रोकथाम की गतिविधियों में सफलता का श्रेय राज्य सरकार को जाता है तो मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि मौजूदा हालात के लिए कौन जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे