लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: यूनिसेफ ने मदद के तौर पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र व सांद्रक भारत भेजे

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून संयुक्त राष्ट्र बाल आपात कोष (यूनिसेफ) ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने की वैश्विक साझेदारी के तहत भारत में नौ ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं व 4,500 ऑक्सीजन सांद्रक तथा 200 आरटी-पीसीआर जांच मशीनें दी जा चुकी हैं या वितरित की जा रही हैं।

यूनीसेफ ने एक बयान में कहा कि वह गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अस्पतालों में नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने में मदद कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, नगालैंड, महाराष्ट्र और त्रिपुरा के अस्पतालों में कुल 26 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाने हैं।

संयुक्त राष्ट्र की शाखा ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में, कोविड-19 टूल्स एक्सेलेरेटर (एसीटी-ए) तक पहुंच के तहत खरीदे गए 4,650 जीवन रक्षक ऑक्सीजन सांद्रकों की भी आपूर्ति कर रहा है।

यूनिसेफ ने कहा कि पूर्व में खरीदे गए 3,000 अन्य ऑक्सीजन सांद्रकों का उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, 512 हाई फ्लो नेज़ल कैनुला 10 राज्यों में पहुंचाए गए हैं।

यूनीसेफ में भारत की प्रतिनिधि डॉक्टर यास्मीन अली हक ने कहा, ''कोविड-19 मामलों में वृद्धि ने भारत में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर भारी दबाव डाला है। इस संकट के दौरान ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलने से उनकी जान बच सकती है।''

यूनिसेफ ने कहा कि वह अगले कुछ महीनों में 14 अतिरिक्त ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र खरीदेगा।

मेडिकल ऑक्सीजन का उपयोग कोविड-19 के गंभीर रोगियों, बीमार नवजात शिशुओं और निमोनिया से पीड़ित बच्चों के इलाज के साथ-साथ जन्म संबंधी जटिलताओं का सामना करने वाली माताओं की सहायता करने और सर्जरी के दौरान रोगियों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह