लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यसेवा प्रणाली को सभी के लिए सुगम बनाने महत्ता रेखांकित कीःकोविंद

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यसेवा प्रणाली को हर व्यक्ति के लिए सुगम बनाने की महत्ता रेखांकित की है।

कोविंद ने कहा कि वर्ष 2020 ने भारत समेत दुनियाभर के लिए स्वास्थ्यसेवा के क्षेत्र में नए दौर की शुरुआत की।

उन्होंने हर साल 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम ने अग्रणी भूमिका निभाई।

कोविंद ने कहा, ‘‘टीबी उन्मूलन के प्रयास जारी रखते हुए कोविड-19 से निपटने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि इसे ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तत्वावधान में लागू किया जा रहा है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना है।

कोविंद ने कहा, ‘‘वर्ष 2020 ने भारत समेत दुनियाभर के लिए स्वास्थ्यसेवा के क्षेत्र में नए दौर की शुरुआत की। कोविड-19 वैश्विक महामारी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यसेवा प्रणाली को हर व्यक्ति के लिए सुगम बनाने की महत्ता रेखांकित की है।’’

राष्ट्रपति भवन द्वारा कोविंद के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ‘‘1882 में इसी दिन डॉ. रॉबर्ट कोच ने उस जीवाणु की खोज की घोषणा की थी, जिसके कारण टीबी होता है। इसने इस घातक बीमारी का पता लगाने और उसके उपचार का मार्ग प्रशस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल