लाइव न्यूज़ :

अंडमान निकोबार में कोविड-19 काबू में, पर्यटकों के लिए निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना जरूरी

By भाषा | Updated: March 21, 2021 17:07 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 21 मार्च अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण में है और पर्यटकों को यहां कदम रखने के लिए अपने संबंधित राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 निगिटेव रिपोर्ट लेकर आने की जरूरत है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उपनिदेशक (स्वास्थ्य) और नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. अवजीत राय ने बताया कि संघशासित प्रदेश प्रशासन सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पर्यटकों के लिए इन द्वीपों पर कदम रखने से पहले अपने मूल स्थानों से प्राप्त कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य है। पिछले छह माह में इस द्वीप समूह पर कोरोना वायरस से किसी की जान नहीं गयी है।’’

उन्होंने कहा कि यहां के मूल निवासियों को अपने द्वीप से अन्य द्वीप पर जाने के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र पेश करनी होती है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क वालों की पहचान के दौरान कुछ मामले सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार मास्क लगाना तथा एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखना अनिवार्य है तथा लोग अब बहुत जागरूक हो गये हैं एवं टीकाकरण के प्रति उनमें उत्साह है।

इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 5,038 मामले सामने आ चुके हैं जिनमे से सात मरीज फिलहाल उपचाराधीन हैं जबकि 4,969 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं । अब तक 62 मरीजों ने जान गंवायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे