लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: परभणी में दो दिन का कर्फ्यू लगाने की घोषणा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:40 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 मार्च कोविड-19 मामलों से निपटने के प्रयासों के तहत महाराष्ट्र के परभणी में प्रशासन ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों और जिले के कस्बों में दो दिन का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू शनिवार मध्य रात्रि से शुरू होगा और सोमवार सुबह छह बजे खत्म होगा।

उन्होंने बताया कि जिले की नगरपालिका परिषदों, नगर पंचायतों और इन सीमाओं से बाहर तीन किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक ‘होम डिलीवरी’ की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि जिले में पूजा स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

परभणी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 9,143 पर पहुंच गई थी।

जिले में अब तक संक्रमण से 341 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8,455 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी 347 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा