लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र से इंदौर पहुंचे दो हवाई यात्री संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:20 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 मार्च कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से इंदौर आए दो हवाई यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो यात्री उन 117 लोगों में शुमार हैं जो मंगलवार को अलग-अलग उड़ानों के जरिये महाराष्ट्र से इंदौर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच के लिए इन सभी यात्रियों के नमूने स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर लिए गए थे।

अधिकारी ने बताया, "इन यात्रियों की जांच रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई जिनमें दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया। इन यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले सभी हवाई यात्रियों के नमूने रोजाना लिए जा रहे हैं और उन्हें ताकीद की जा रही है कि जब तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वे अपने घरों में पृथक-वास में रहें।

गौरतलब है कि इंदौर, मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 16 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 62,907 मरीज मिले हैं। इनमें से 944 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर