लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से हुई उथल-पुथल नए वित्तीय साइबर अपराधों को जन्म दे सकती है:एफआईयू

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:20 IST

Open in App

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारत की आर्थिक खुफिया इकाई (एफआईयू) के प्रमुख ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण हुई ''उथल-पुथल'' नए तरह के इलेक्ट्रोनिक तथा साइबर अपराधों को ''जन्म'' दे सकती है।

संघीय संगठन एफआईयू ने पिछले साल उच्च जोखिम या महत्वपूर्ण संदिग्ध लेन-देन से निपटने के लिये विशेष इकाई का गठन किया था।

एफआईयू-भारत के निदेशक पंकज कुमार मिश्रा ने हाल ही में जारी एजेंसी की (2019-20) की वार्षिक रिपोर्ट में लिखा है, ''वित्त वर्ष 2019-20 कोविड-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये अधिक चुनौतीपूर्ण साल रहा। ''

उन्होंने कहा, ''कोविड-19 महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल इलेक्ट्रोनिक धोखाधड़ी तथा साइबर अपराधों को ''जन्म’' दे सकती है।''

एफयूआई विशेष रूप से धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के बारे सूचना एकत्रीकरण, विश्लेषण और प्रसार के लिये देश के वित्तीय क्षेत्र और कानून कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच कड़ी के रूप में काम करती है।

एफआईयू प्रमुख ने कहा कि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों की तरह जानकारी एकत्रित करने वाली संस्थाओं को भी '' महामारी के दौरान उभर रहे नए तरीकों और रुझानों की पहचान करने के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत करना चाहिए।''

रिपोर्ट में कहा गया है कि एफआईयू को 2018-19 में संदिग्ध लेन-देन की 3.23 लाख से अधिक खबरें मिली थीं। 2019-20 के दौरान ऐसी करीब 5.47 लाख खबरें मिलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान