लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: संक्रमित मरीजों के इलाज की अनुमति नहीं होने के बाद भी हो रहा था इलाज, अस्पताल बंद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 15:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 दिसंबर गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक निजी अस्पताल को बंद कर दिया गया है क्योंकि यह कोविड-19 अस्पताल नहीं होने के बाद भी संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहा था। शहर की नगर निकाय इकाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को जांच के दौरान अहमदाबाद नगर निगम की एक टीम ने पाया कि नरोदा क्षेत्र के आत्मीय अस्पताल में कोविड-19 के 13 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरटी-पीसीआर या एंटीजन जांच के बदले अस्पताल उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरकृत टेमोग्राफी (एचआरसीटी) स्कैन की मदद से बीमार मरीजों का पता लगा रहा था और स्कैन परिणाम के आधार पर कोविड-19 मरीजों को भर्ती कर रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मरीजों के इलाज संबंधी कागजातों का मुआयना करने पर पाया गया कि उन्हें इलाज के लिए रेमडेसिवीर दवाई दी गई। इस अस्पताल को कोविड-19 मरीजों का इलाज करने की अनुमति नहीं है और इसे बुधवार को बंद कर दिया गया। इस संबंध में अस्पताल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा