लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचार की दरें कम की जाएंगी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार की दरों को युक्तिसंगत बनाने की मंगलवार को घोषणा की जिससे बड़े शहरों के बाहर रहने वाले रोगियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महामारी की पहली लहर के दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी की गईं दरें मुंबई में प्रचलित दरों पर आधारित थी।

उन्होंने कहा, “हमने अब उन्हें और युक्तिसंगत बनाने का फैसला किया है, इसलिए तहसील और जिला स्तर के अस्पतालों में शुल्क कम किया जाएगा।”

कैबिनेट सहयोगियों और अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने के बाद टोपे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उन निजी अस्पतालों की भी पहचान की है जहां महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार कवर किया जाएगा। एमजेपीजेएवाई राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना है।

मंत्री ने कहा, “सरकार ने उपचार के लिए विभिन्न पैकेजों की घोषणा की है जिसमें डॉक्टर के निरीक्षण और बिस्तर शुल्क सहित सभी लागत शामिल हैं।”

टोपे ने कहा, “महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य है, इसलिए उपचार का खर्चा सरकार उठा रही है।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अलावा इस बीमा योजना में ब्लैक फंगस भी कवर होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ राज्य में ब्लैक फंगस के करीब 4000 मामले हैं। हम सभी रोगियों को दवाई मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!