लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 :भारत में कुल जांच की संख्या 16.5 करोड़ के करीब पहुंची

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई कुल जांच की संख्या 16.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है। साथ ही, प्रतिदिन की गई 10 लाख से अधिक जांचों ने संक्रमण की पुष्टि होने की दर को कम रखना सुनिश्चित किया।

मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या और घट कर 2.86 प्रतिशत रह गई है। देश के 26 राज्यों में एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इलाजरत मरीजों की संख्या 10,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,19,035 (नमूनों की) जांच की गई। राष्ट्रीय औसत की तुलना में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर कहीं अधिक (नमूनों की) जांच की गई।

मंत्रालय के मुताबिक 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण पुष्टि की साप्ताहिक दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में इलाजरत मरीजों की संख्या आज की तारीख में 2,89,240 है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘संक्रमित मरीजों के प्रतिदिन स्वस्थ होने की दर प्रतिदिन सामने आने वाले नये मामलों से अधिक रहने के चलते कुल इलाजरत मरीजों की संख्या घटी है। चौबीस घंटे की अवधि में 23,950 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि इसी अवधि में 26,895 मरीज इस रोग से स्वस्थ हुए। ’’

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या में 3,278 की कमी दर्ज की गई।

प्रतिदिन 10 लाख से अधिक जांच करने की प्रतिबद्धतता के तहत एक दिन में 10,98,164 नमूनों की जांच की गई। देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच करने की क्षमता बढ़ कर प्रतिदिन 15 लाख जांच हो गई है। देश भर में 2,276 प्रयोगशालाएं जांच कर रही है।

मंत्रालय ने यह जिक्र किया, ‘‘प्रतिदिन औसतन 10 लाख से अधिक जांच किये जाने ने यह सुनिश्चित किया है कि संक्रमण की पुष्टि दर कम बनी रहे और फिलहाल यह घटते क्रम में दर्ज की जा रही है। ’’

मंत्रालय ने कहा कि कोविड के कुल 9,663,382 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। हाल-फिलहाल संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों में 75.87 प्रतिशत 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सर्वाधिक संख्या में मरीज किसी एक दिन में स्वस्थ हुए हैं, जिनकी संख्या 5,057 है। वहीं, 24 घंटे की अवधि में महाराष्ट्र में कुल 4,122 मरीज और पश्चिम बंगाल में 2,270 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नये मामलों में 77.34 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सर्वाधिक संख्या में नये मामलों का सामने आना जारी है, जहां 6,049 नये मामले सामने आए हैं। वहीं , महाराष्ट्र में 3,106 नये मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में कुल 333 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 75.38 प्रतिशत मरीज10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से थे। महाराष्ट्र मे सर्वाधिक,75 मरीजों की मौत हुई। वहीं, पश्चिम बंगाल में 38 और केरल में 27 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां