लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भक्तों के बिना होगा तिरुपति ब्रह्मोत्सवम

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:33 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 17 सितंबर तिरुमाला में सात अक्टूबर से शुरू होने वाला भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के कारण भक्तों की भागीदारी के बिना आयोजित किया जाएगा। इस पहाड़ी मंदिर को संचालित करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बात करते हुए, टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि पिछले साल के त्योहार की तरह, इस साल के नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम भी भक्तों और टीटीडी कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भक्तों की भीड़ और दिव्य जुलूसों के बिना मंदिर के अंदर मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए कोविड दिशानिर्देशों के अनुरूप लिया गया है, जो अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर जारी किए गए हैं।

हालांकि, रेड्डी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों के प्रवेश की सीमा ब्रह्मोत्सवम के दौरान भी हमेशा की तरह जारी रहेगी।

रेड्डी ने कहा कि महामारी की स्थिति सामान्य होने तक 15,000 से 20,000 श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू