लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली की जेलों में अब तक लगभग 200 कैदियों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में तीन जेलों के लगभग 200 पात्र कैदियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया गया है और उनमें से किसी में भी कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली की जेलों में कुल 326 कैदी 60 साल से ऊपर के हैं, और 45-59 आयु वर्ग में 300 से अधिक कैदी हैं। ये दोनों श्रेणियों के लोग इस समय जारी राष्ट्रव्यापी अभियान में टीकाकरण के लिए पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली कारागार विभाग ने कैदियों को टीका लगाने के लिए तिहाड़ जेल में एक कोविड-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किया था। इसे केंद्रीय जेल अस्पताल में जेल नंबर तीन में स्थापित किया गया था।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘तिहाड़ जेल में लगभग 160 कैदियों और रोहिणी और मंडोली की जेलों में लगभग 40 कैदियों को अब तक टीके लगाये जा चुके हैं।’’

जेल के कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान 18 मार्च को शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि वे रोहिणी और मंडोली के कैदियों को टीका लगवाने के लिए पुलिस सुरक्षा में नजदीकी सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में भेज रहे हैं।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पात्र कैदियों के परिवार के सदस्यों को टीकाकरण प्रक्रिया के लिए जेल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज भेजने के लिए कहा गया था।

अधिकारी ने बताया कि जिन कैदियों को टीका लगाया गया है उनमें से किसी में इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ था। गत 16 जनवरी से शुरू हुए पहले चरण में दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों समेत 3.6 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए की एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं