लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः अरुणाचल प्रदेश में तीन और तेलंगाना में 267 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:50 IST

Open in App

ईटानगर/हैदराबाद, 20 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण के अरुणाचल प्रदेश में तीन और तेलंगाना में 267 नए मामले सामने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश के निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में तीन और लोगों के संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 16,815 हो गई। चांगलांग जिले से दो नए मामले जबकि एक मामला कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आया है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में टीकाकरण अभियान शुरू होने के कुछ दिनों में कुल 1,075 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण कार्यक्रम अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन 16 जनवरी को 891 लोगों को टीके लगाए गए और सोमवार को 184 लोगों को टीके लगे। राज्य को केंद्र से अब तक कोविशील्ड टीके की 32,000 खुराक मिली है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आठ और लोग संक्रमण मुक्त हो गए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,707 हो गई। राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 99.35 फीसदी है और 52 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 56 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के 267 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.92 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,583 हो गई।

बुधवार को 19 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए एक सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 55 मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर और मेडचल मल्काजगिरि में क्रमश: 20 और 18 मामले सामने आए हैं। अभी राज्य में 3,919 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहा मृत्यु दर 0.54 फीसदी जबकि स्वस्थ होने की दर 98.11 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां