लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या एंटीजन जांच से पहली बार हुई अधिक

By भाषा | Updated: November 22, 2020 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत 3.7 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में ऐसा पहली बार हुई है जब आरटी-पीसीआर जांच की संख्या रैपिड एंटीजन जांच से अधिक हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चिकित्सकीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी से निपटने की नई रणनीति बनाने के कार्यों का नेतृत्व किया।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली में पहली बार आरटी-पीसीआर जांचों की संख्या रैपिड एंटीजन जांचों से अधिक हो गई है।’’

सूत्रों के अनुसार, शहर में आरटी-पीसीआर जांचों की संख्या शुक्रवार को रैपिड एंटीजन जांचों से अधिक हो गई।

डीआरडीओ अस्पताल में कुल 250 वेंटिलेटर मुहैया कराए गए हैं और उन्हें अस्पताल में लगाया जा रहा है।

शाह के निर्देश पर दिल्ली में घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है और शुक्रवार तक 3,70,729 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि एम्स ने 207 अतिरिक्त जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच 15 नवंबर को शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए 12 फैसलों के मद्देनजर ये कदम उठाए गए।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और संक्रमण के रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या 28 अक्टूबर को पहली बार 5,000 के पार पहुंच गई थी। यह संख्या 11 नवंबर को 8,000 के पार पहुंच गई।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 5,879 नए मामले सामने आए तथा 111 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,270 हो गई।

दिल्ली में संक्रमण के मामलों में आई बढ़ोतरी का कारण त्योहारी सीजन, कोविड-19 संबंधी सुरक्षात्मक नियमों की अवहेलना और शहर में बढ़ते प्रदूषण को माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा