कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 27 लाख के पार

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:58 IST2021-12-26T19:58:51+5:302021-12-26T19:58:51+5:30

Kovid-19: The number of people who have become infection free in Tamil Nadu has crossed 27 lakhs | कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 27 लाख के पार

कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 27 लाख के पार

चेन्नई, 26 दिसंबर तमिलनाडु में कोविड-19 के 610 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,44,037 हो गई। वहीं, 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 36,735 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 679 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,00,673 हो गई। राज्य में अब 6,629 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,00,284 नमूनों की जांच हुई जिसके बाद कुल जांच संख्या बढ़कर 5.69 करोड़ हो गई। सरकारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में ओमीक्रोन के 34 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 22 का इलाज चल रहा है। संक्रमित पाए जाने वालों में आठ लोग संयुक्त अरब अमीरात, केन्या और घाना से लौटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: The number of people who have become infection free in Tamil Nadu has crossed 27 lakhs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे