लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में छह महीने में एक ही दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 28, 2020 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर देश में रविवार को करीब छह महीने की अवधि में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 18,732 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए।

वहीं, केंद्र सरकार कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं के आंकलन के लिए पंजाब, असम, आंध्रप्रदेश और गुजरात में 28-29 दिसंबर को पूर्वाभ्यास के लिए तैयार है।

राज्यों ने ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों के परीक्षण सहित कई उपायों को लागू करना जारी रखा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, देश में अब 2.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जो 170 दिनों में सबसे कम संख्या है। यह संख्या कुल मामलों की केवल 2.47 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), नयी दिल्ली के नेतृत्व में जीनोमिक निगरानी संघ, आईएनएसएसीओजी बनाया गया है। इस समय ब्रिटेन से लौटे 50 से अधिक लोगों के नमूनों की विशिष्ट प्रयोगशालाओं में अध्ययन के लिए जीनोम श्रृंखला बनाई जा रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मुद्दे पर कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की बैठक के बाद कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 के पांच प्रतिशत पुष्ट मामलों की संपूर्ण जीनोम श्रृंखला की जांच की जाएगी। कोरोना वायरस के उत्परिवर्तित प्रकार का पता लगाने और रोकने की रणनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 18,732 नए मामले सामने आए।

देशभर में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,61,538 हो गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत तक पहुंच गई।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

संक्रमितों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 25 दिसंबर तक 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच शामिल हैं।

देश में कोविड-19 से मौत के 279 नए मामलों में से 60 महाराष्ट्र से, 33 पश्चिम बंगाल और 23 दिल्ली से हैं।

देश में अब तक हुई कुल 1,47,622 मौतों में 49,189 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 12,059, कर्नाटक में 12,051, दिल्ली में 10,437, पश्चिम बंगाल में 9,569, उत्तर प्रदेश में 8,293, आंध्र प्रदेश में 7,092 और पंजाब में 5,281 मरीजों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत मरीजों के अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त होने के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?