लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : 17 मई मध्यरात्रि से बंद होगा दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर विमानों का परिचालन

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से विमानों का परिचालन 17 मई की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में भारी कमी आने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 17 मई की मध्यरात्रि से सभी उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली हवाईअड्डे से एक दिन में करीब 325 उड़ानों का संचालन हो रहा है। महामारी से पहले हवाईअड्डे से करीब 1,500 उड़ानों का संचालन होता था।

महामारी की दूसरी लहर से भारत का विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने यह फैसला लिया है।

नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह में घरेलू यात्रियों की संख्या 2.2 लाख प्रतिदिन से कम होकर 75,000 प्रतिदिन रह गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब