लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बलिया में बिना नमूने लिए दे दी कोविड-19 जांच रिपोर्ट, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:13 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नमूने लिए बगैर कोवविड-19 जांच रिपोर्ट दिये जाने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले के रहने वाले राघवेंद्र कुमार मिश्र ने जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उन्होंने अपने भाई बृजेंद्र मिश्र के साथ 18 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोविड-19 जांच कराई थी। 20 अप्रैल को आई रिपोर्ट में बृजेंद्र में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राघवेंद्र ने शिकायती पत्र में लिखा है कि बृजेंद्र के संक्रमित होने के बाद 20 अप्रैल को ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उनके घर आई और परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई। बहरहाल, जांच रिपोर्ट में उनके माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राघवेंद्र ने पत्र में कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची तब उनके चाचा ऋषि कांत और मामा ब्रज नंदन घर पर नहीं थे, और नमूने न देने के बावजूद उनकी भी जांच रिपोर्ट दे दी गई, जिसमें बताया गया कि वे दोनों संक्रमित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विगत 25 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके परिवार के सदस्यों की 23 अप्रैल को जांच की गई थी जिसमें उनके भाई राजेंद्र मिश्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि हकीकत यह है कि 23 अप्रैल को परिवार के किसी भी सदस्य की जांच नहीं की गई। राजेंद्र की जांच रिपोर्ट पहले ही मिल गई थी जो नेगेटिव थी। इस बारे में बताए जाने पर फोन करने वाले ने कहा "ठीक है, रिपोर्ट नेगेटिव कर देते हैं।"

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिला सर्विलांस अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू