लाइव न्यूज़ :

टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद असम में प्रवेश के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 जुलाई असम सरकार ने राज्य में प्रवेश के लिए जांच प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इसके तहत, टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए भी असम में प्रवेश के वास्ते कोविड-19 जांच अनिवार्य होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे थे, जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके थे, ऐसे में एक बार फिर असम में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई है।

इससे पहले असम सरकार ने 25 जून 2021 के अपने उस फैसले को 15 जुलाई को वापस ले लिया, जिसमें कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुके हवाई एवं रेल यात्रियों को अनिवार्य कोविड-19 जांच से छूट प्रदान की गई थी।

असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएस) के निदेशक डॉ लक्ष्मण एस ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' टीके की दोनों खुराक ले चुके कुछ लोग भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे लोगों में बीमारी के गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते वे संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकते हैं।''

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे लोग हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान