लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु में सबसे अधिक संक्रमित मरीज, आंकड़ा 621 तक पहुंचा

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:04 IST

कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में तमिलनाडु सोमवार को भी दक्षिणी राज्यों में सबसे ऊपर रहा। इनमें से अधिकतर मामले पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों से संबंधित हैं। केरल में भी संक्रमण का ताजा मामला सामने आया है और इनमें भी कुछ लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में सोमवार को 50 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 621 तक पहुंच गई।कुल 621 मामलों में से 574 संक्रमित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबंधित हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले छह लोगों में से दो तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले हैं।

चेन्नई।कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में तमिलनाडु सोमवार को भी दक्षिणी राज्यों में सबसे ऊपर रहा। इनमें से अधिकतर मामले पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों से संबंधित हैं। केरल में भी संक्रमण का ताजा मामला सामने आया है और इनमें भी कुछ लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस मामले के चलते सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पूरे समुदाय को गलत ठहराने को लेकर भी चिंता व्यक्त की और सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को तमिलनाडु में संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिनमें से करीब 48 लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था। स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि सोमवार को 50 नए मामलों के साथ ही तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 621 तक पहुंच गई। सरकार ने बताया कि कुल 621 मामलों में से 574 संक्रमित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबंधित हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले छह लोगों में से दो तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले हैं।

तमिलनाडु में स्क्रीनिंग तेज करने के लिए चीन से एक लाख किट आएंगी :मुख्यमंत्री

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि चीन से एक लाख रैपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है और ये नौ अप्रैल को यहां पहुंचेंगी जिससे राज्य में कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग तेज हो जाएगी। पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए 4612 लोगों की जांच की गयी जिनमें से 571 में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आरटीके भेजी जाएंगी और जरूरतमंदों की जांच तेजी से की जा सकेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक लाख टेस्ट किट का ऑर्डर दे दिया गया है और हमें चीन से ये किट मिल रही हैं।’’ मुख्यमंत्री के अनुसार ये किट आधे घंटे में परिणाम बता देती हैं जिससे तेजी के साथ अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह