लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ताइवान ने भारत को चिकित्सा आपूर्ति भेजीं

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई ताइवान ने कोरोना वायरस महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग देने के लिए रविवार को 150 ऑक्सीजन सांद्रक और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं।

ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (टीईसीसी) ने कहा कि भारत को जल्द ही चिकित्सीय उपकरणों एवं आपूर्तियों की और खेप भेजी जाएगी।

टीईसीसी ने कहा, “कोविड-19 वैश्विक महामारी की नयी लहर में भारत की जंग के खिलाफ उसके साथ मजबूत मित्रता व्यक्त करते हुए ताइवान भारत को अहम चिकित्सीय आपूर्तियां भेज रहा है। 150 ऑक्सीजन सांद्रक और 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों की पहली खेप रविवार को नयी दिल्ली पहुंच गईं।”

टीईसीसी भारत में ताइवान का प्रतिनिधि कार्यालय है।

इसने एक बयान में कहा, “ताइवान सरकार की ओर से, भारत में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ताइवान और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की पुन: पुष्टि की कामना करता है।”

इसमें कहा गया, “ताइवान द्वारा चिकित्सीय आपूर्ति भेजना दोनों पक्षों की विभिन्न एजेंसियों के बीच करीबी सहयोग एवं साझेदारी की गवाही देता है। यह सरकार और ताइवान के लोगों द्वारा भारत को मानवीय सहायता देने के लिए ठोस राहत प्रयासों एवं योगदान को भी प्रदर्शित करता है।”

भारत को ताइवान की मदद चीनी सैन्य विमानों द्वारा ताइवान हवाईक्षेत्र का उल्लंघन किए जाने की खबरों के बीच आई है।

इस बीच, उज्बेकिस्तान ने भी भारत को 100 ऑक्सीजन सांद्रक के साथ ही रेमडेसिविर तथा अन्य दवाएं भेजी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल