लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : नयी लहर के मरीजों में मिल रहे सुस्ती, कमजोरी और दस्त के भी लक्षण

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:59 IST

Open in App

इंदौर, पांच अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी की नयी लहर के ज्यादातर मरीजों में सुस्ती, कमजोरी, बदन दर्द और दस्त के लक्षण भी मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 रोकथाम दल के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 नियंत्रण कक्ष के प्रमुख अनिल डोंगरे ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "इन दिनों हमें महामारी के ज्यादातर मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार के साथ ही सुस्ती, कमजोरी, बदन दर्द और दस्त के लक्षण भी मिल रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि संभवत: कोरोना वायरस के नये प्रकार के फैलाव से महामारी के मरीजों में बदले लक्षण मिल रहे हैं।

डोंगरे ने बताया, "महामारी के ज्यादातर नये मरीजों में एक और बात प्रमुखता से देखी जा रही है कि उन्हें चार-पांच दिन तक लगातार बुखार बना रहता है।"

इस बीच, जिले में कोविड-19 के मरीजों की तादाद नित नये रिकॉर्ड बना रही है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में महामारी के 788 नये मरीज मिले जो दैनिक स्तर पर इसके मामलों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले

जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 73,224 मरीज मिले हैं और इनमें से 974 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव