लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : उच्चतम न्यायालय ने अपील दाखिल करने की समय सीमा बढ़ायी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने ‘‘चिंताजनक हालात’’ पैदा कर दिए हैं और वह वादियों द्वारा अपील दाखिल करने की समय सीमा अगले आदेश तक बढ़ाने पर राजी है।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से वादियों के लिए ‘‘मुश्किल स्थिति’’ पैदा हो गई है। उसने 14 मार्च 2021 को खत्म हो रही अपील दायर करने की सभी समयसीमाओं को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल द्वारा दायर दलीलों पर विचार करने के बाद एक औपचारिक आदेश पारित किया जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश के साथ पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना भी शामिल हैं। पीठ ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देशभर में पिछले कुछ हफ्तों में हालात चिंताजनक रहे हैं जिससे वादियों को मुश्किलें आ रही हैं।

शीर्ष न्यायालय ने पहले समयसीमा अवधि में विस्तार को खत्म करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह