लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ने रोकी इंदौर के हिंदू परिवार द्वारा शहर काजी को बग्घी से ईदगाह ले जाने की रिवायत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:19 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 21 जुलाई कोविड-19 के प्रकोप ने इंदौर में सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनूठी परंपरा रोक रखी है। कोई 50 साल पुरानी इस परंपरा के तहत एक हिंदू परिवार हर बार ईद के मौके पर शहर काजी को उनके घर से पूरे सम्मान के साथ बग्घी पर बैठाकर ईदगाह ले जाता और वापस छोड़ता रहा है।

गंगा-जमुनी तहजीब की यह परंपरा निभा रहे परिवार के सदस्य सत्यनारायण सलवाड़िया (55) ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "मेरे पिता रामचंद्र सलवाड़िया ने शहर काजी को उनके घर से बग्घी में बैठाकर ईदगाह ले जाने और नमाज के बाद उन्हें वापस घर छोड़ने की परम्परा करीब 50 साल तक निभाई।"

उन्होंने बताया, "2017 में मेरे पिता के निधन के बाद यह परंपरा मैं निभाने लगा। हालांकि, महामारी की बंदिशों के कारण हम पिछली तीन ईद से शहर काजी को उनके घर से बग्घी में बैठाकर ईदगाह ले जाने और नमाज के बाद वापस घर छोड़ने की परंपरा नहीं निभा पा रहे हैं।"

बहरहाल, सलवाड़िया ने बताया कि उन्होंने ईद के मौके पर शहर काजी के घर जाकर उन्हें इस त्योहार की मुबारकबाद देने का सिलसिला बरकरार रखा है।

सलवाड़िया ने बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर मौजूदा शहर काजी इशरत अली के घर जाकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर शहर काजी ने ईद के त्योहार से जुड़ी सलवाड़िया परिवार की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, "आपको पूरी दुनिया में कौमी भाईचारे और सद्भाव की ऐसी अनूठी रिवायत कहीं नहीं मिलेगी। अली ने कहा, "भारत की जमीनी हकीकत यही है कि हम सब एक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं