लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : स्टालिन ने एकीकृत कमांड केंद्र का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 12:16 IST

Open in App

चेन्नई, 15 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां कोविड-19 से संबंधित मामलों से निपटने के लिए बनाए एकीकृत कमांड केंद्र (यूसीसी) का निरीक्षण किया और अस्पताल में बिस्तर दिलाने की मांग कर रहे एक व्यक्ति से फोन पर बातचीत की।

सरकार ने शुक्रवार रात एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यूसीसी चौबीसों घंटे काम करता है और स्टालिन ने निजी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध करने और सरकार तथा निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर की व्यवस्था करने समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक फोन भी उठाया जिसमें शहर का एक व्यक्ति अस्पताल में बिस्तर दिलाने की मांग कर रहा था और उन्होंने अधिकारियों को यहां राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में उसे बिस्तर दिलाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह