लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में अभिभावक खो चुके 235 बच्चों की स्कूल फीस सामाजिक संगठनों ने भरी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:55 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 18 जुलाई इंदौर में कोविड-19 के प्रकोप के चलते कमाऊ अभिभावक खो चुके 235 बच्चों की मदद के लिए आगे आते हुए सामाजिक संगठनों ने उनकी कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये की स्कूल फीस भरी है ताकि वे पढ़ाई पूरी कर सकें।

राज्य में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले के सामाजिक संगठनों ने यह कदम स्थानीय लोकसभा सांसद शंकर लालवानी की परोपकारी मुहिम "सांसद सेवा संकल्प" से जुड़कर उठाया है।

शहर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संबंधित बच्चों को उनकी स्कूल फीस भरे जाने के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान लालवानी ने संवाददाताओं को बताया, "कोविड-19 के चलते अपने कमाऊ अभिभावक खो चुके 235 बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए हमने सामाजिक संगठनों की मदद से कुल एक करोड़ रुपये के आस-पास रकम जुटाई है।"

सांसद ने बताया कि उनके अनुरोध पर 95 निजी स्कूलों ने इन बच्चों को फीस में रियायत भी दी है। इसके साथ ही, इन विद्यार्थियों के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से छात्रवृत्ति और नि:शुल्क कोचिंग का इंतजाम किया जा रहा है।

लालवानी ने बताया, "अगले दौर में हम महाविद्यालयों के उन 175 विद्यार्थियों की फीस भी भरवाएंगे जिनके सिर से महामारी ने कमाऊ अभिभावक का साया छीन लिया है।"

कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे 28 विद्यार्थियों की पहचान हुई है जिनके माता और पिता, दोनों को कोरोना वायरस के क्रूर हाथों ने छीन लिया है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के जरिये इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और राशन आदि की मदद पहुंचाई जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में गुजरे 16 महीनों के दौरान कोविड-19 के करीब 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां