लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गोवा में अब तक पांच लाख लोगों का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:46 IST

Open in App

पणजी, 29 मई गोवा में अब तक कुल पांच लाख कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक दी गयी है। राज्य सरकार का कहना है ‘टीका उत्सव’ से उसे लाभार्थियों विशेषकर ग्रामीण इलाकों के लोगों तक पहुंचने में मदद मिली है।

गोवा की आबादी 16 लाख है और पिछले एक महीने में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गयी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक टीके की पांच लाख खुराक (दूसरी खुराक समेत) दी गयी है।

26 मई को जारी विस्तृत आंकड़े के अनुसार 95,886 लोगों का ‘‘पूर्ण टीकाकरण’’ हुआ है जबकि 3,00,923 अन्य को टीके की सिर्फ पहली खुराक मिली है। लाभार्थियों में 18-44 और 45 से अधिक उम्र वर्ग के लोग शामिल हैं।

सरकार ने 17 मार्च से 23 मार्च के बीच टीका उत्सव का प्रथम चरण आयोजित किया था जबकि दूसरा चरण 26 मई से सभी पंचायतों और नगर निगमों में शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्रकारों को बताया, ‘‘टीका उत्सव - 2 को लेकर भी हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन हम इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है।

भाजपा की गोवा ईकाई के प्रमुख सदानंद तानावडे ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि टीका उत्सव ने ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण करने में मदद मिली क्योंकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में शिविर लगाये गये और इसके तहत सरकारी मशीनरी लाभार्थियों के घर-घर तक पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘‘टीका उत्सव ने टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में मौजूद झिझक को तोड़ी और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद की।’’

गोवा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ शेखर सालकर ने कहा कि टीका उत्सव से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का टीकाकरण करने में मदद मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा विभिन्न कारणों से ये लोग सरकारी टीकाकरण केंद्र नहीं पहुंच पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों