लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में, मुख्यमंत्री ने जांच दर बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:59 IST

Open in App

पटना, 11 जून बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 566 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 14 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 9466 और संक्रमितों की संख्या 7,16,296 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 7,99,481 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6343 हैं। विभाग के अनुसार राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.79 प्रतिशत है।

हालांकि, स्वास्थ्य विभागों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच दर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और प्रतिबंधों में ढील के साथ, लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं और एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के नए प्रकोप को रोकने के लिए जांच में तेजी और संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने की जरूरत है।

कोविड स्थिति में सुधार के बाद नौ जून से एक महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन को हटा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान