लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 संबंधी स्थिति ‘बेहद गंभीर’ : केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,732 नए मामले आने के साथ ही शहर में हालात ‘‘बेहद गंभीर’’ हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कोरोना वायरस की चौथी लहर पिछली लहर से ज्यादा खतरनाक है। सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।’’

महज कुछ हफ्तों पहले 16 फरवरी को ही दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 100 से कम मामले आए थे।

केजरीवाल ने कहा कि शहर में महामारी की मौजूदा चौथी लहर ‘‘बहुत खतरनाक’’ है और यह इतनी तेजी से फैल रही है कि इसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10-15 दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में संक्रमण के 10,732 नए मामले आए। हालात बेहद गंभीर हैं।’’

दिल्ली में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में आए ये सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले दिल्ली में 11 नवंबर 2020 को सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे। उस दिन में शहर में इस महामारी से 131 लोगों की मौत हुई थी जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती लेकिन अगर अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बिस्तर उपलब्ध नहीं रहे तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आपका सहयोग चाहिए। अगर आपका सहयोग मिलता है और अस्पतालों की स्थिति नियंत्रण में रहती है तो दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो जाती है और बिस्तर खाली नहीं रहते तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है, तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हूं। मेरा मानना है कि लॉकडाउन कोविड-19 से निपटने का समाधान नहीं है। अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है तो तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो अस्पतालों में जाने के बजाय घर पर पृथक-वास में रहें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गंभीर मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर खाली रखे जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि यह अजीब विरोधाभास है कि देश में टीका उपलब्ध होने के बावजूद कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम आयु के हैं। कोरोना वायरस कैसे रुकेगा जब इसकी चपेट में आने वाले 65 प्रतिशत लोग 45 साल से कम आयु के हैं जिनके लिए टीका उपलब्ध नहीं है।’’

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हाल में हुई बैठकों में दो-तीन मुख्यमंत्रियों ने टीकाकरण पर लागू पाबंदियां हटाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार लोगों को घर-घर जाकर टीका लगाने के लिए तैयार है। उम्र की पाबंदियों को हटाकर और टीकाकरण केंद्र बनाकर युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने का वक्त आ गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि टीका लगवाने के बावजूद लोग कोविड-19 से पीड़ित हो सकते हैं लेकिन वे गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इसलिए लोगों को टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहनने और सभी एहतियात बरतने की जरूरत है।

केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मिलकर काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने या एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है।

केजरीवाल ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों तथा एनजीओ से भी वायरस के खिलाफ लड़ाई और उसे फैलने से रोकने में योगदान देने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान